पीलीभीत, मार्च 3 -- पीलीभीत। नौगवां पकड़िया नगर पंचायत क्षेत्र में अंबेडकर पार्क के पास हो रहे निर्माण कार्य की शिकायत बसपा जिलाध्यक्ष मुन्नालाल व मंडल कोर्डिनेटर राम सनेही गौतम ने डीएम एसपी और एसडीएम से की। इसके बाद पुलिस और प्रशासन ने निर्माण कार्य को रुकवा दिया। पार्क में निर्माण कराने वालों को चिन्हित कराते हुए कार्यवाही करने की मांग बसपा के प्रतिनिधिमंडल ने जिला प्रशासन से की है। एसडीएम श्रद्धा सिंह ने बताया कि निर्माण को रुकवा दिया है। होली बाद इसे चेक करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.