बगहा, दिसम्बर 13 -- बेतिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। मझौलिया थाना क्षेत्र के एक गांव में शौच करने निकली महिला से छेड़छाड़ करने की शिकायत करने पर पीड़िता के देवर व भाभी को कतिपय तत्वों ने मारपीट कर जख्मी कर दिया है। महिला के देवर ने मझौलिया थाना में एफआईआर दर्ज करायी है। एफआईआर में विपिन साह, संदीप साह, केदार साह, अर्जुन साह, करण साह, योगेंद्र साह को नामजद किया गया है। महिला के देवर ने एफआईआर में बताया है कि वे बिस्तर पर सोए थे, तभी बाहर शोरगुल सुनाई पड़ी। शोर सुनकर वे घर से बाहर निकले तो देखा की भीड़ लगी थी, वहां उनकी भाभी मौजूद थी। पूछताछ करने पर पता चला कि उनकी भाभी शौच से वापस लौट रही थी। उसी दौरान विपिन साह ने उनके साथ छेड़खानी की घटना को अंजाम दिया है। शोर मचाने पर लोगों को आता देख आरोपी भाग गया। इसके बाद वे उलाहना देने आरोपित के घर गए। उलाह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.