चंदौली, फरवरी 14 -- नियामताबाद, हिन्दुस्तान संवाद। जिलाधिकारी के निर्देश पर जांच टीम अपर जिलाधिकारी न्यायिक रतन वर्मा के नेतृत्व में शुक्रवार को पांडेयपुर पहुंची। जहां टीम ने चकिया रोड के चौड़ीकरण में ओल्ड गड़ई नदी को करीब डेढ़ किलोमीटर तक पाटे जान के मामले की जांच की। जांच के बाद टीम जिलाधिकारी को अपनी रिपोर्ट सौंपेगी। गोधना हाईवे चौराहा से लेवा तक पीडीडीयू नगर चकिया मार्ग का चौड़ीकरण किया जा रहा है। विभागीय जानकारी के अनुसार बगैर सिंचाई विभाग की अनुमति के लोक निर्माण विभाग ने गड़ई नदी को करीब डेढ़ किलोमीटर तक पाट दिया। इसके चलते बीते दिनों जल निकासी न होने के कारण क्षेत्र में बाढ़ आ गई थी। जिसमें हजारों किसानों की फसल बर्बाद हुई थी। क्षेत्रीय किसानों ने लोक निर्माण विभाग पर मनमानी का आरोप लगाया था। वहीं गड़ई नदी की खुदाई के लिए भाजपा के पू...