कन्नौज, अप्रैल 4 -- छिबरामऊ, संवाददाता। उप जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र कुमार द्विवेदी के निर्देश पर शनिवार को सौ शैय्या अस्पताल की व्यवस्था की हकीकत परखी गई। नायब तहसीलदार हिमांशु प्रभाकर, क्षेत्रीय लेखपाल प्रशांत त्रिपाठी के साथ निरीक्षण के लिए अस्पताल पहुंचे तो मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सुनील कुमार सिंह मौके पर नहीं मिले। बताया गया कि वह किसी शासकीय कार्य से बाहर गए हुए थे। एसडीएम ने बताया कि उन्हें कई लोगों द्वारा फोन कर शिकायत दी गई थी कि शनिवार को भी अस्पताल की ओपीडी सुबह 9:30 बजे तक शुरू नहीं हो पा रही है, जिससे मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने तत्काल निरीक्षण के निर्देश दिए। हालांकि, जब नायब तहसीलदार हिमांशु प्रभाकर सुबह लगभग 10:30 बजे अस्पताल पहुंचे, तब तक ओपीडी संचालित हो रही थी औ...