मैनपुरी, अक्टूबर 2 -- मैनपुरी। अफसरों और पब्लिक के बीच की दूरी मिट रही है। शिकायतों के गुणवत्तापरक निस्तारण भी होने लगे हैं। ये हम नहीं कह रहे, बल्कि यूपी सरकार द्वारा जिलों की जारी की गई रैंकिंग कह रही है। आईजीआरएस पोर्टल पर होने वाली शिकायतों के निस्तारण की रैंक में मैनपुरी टॉप-10 में शामिल हुआ है। मैनपुरी को प्रदेश में 6वां स्थान मिला है। अगस्त में मैनपुरी की रैंक 22 थी, जो सितंबर में छठवें स्थान पर आ गई है। प्रदेश सरकार सीएम डैशबोर्ड, सीएम हेल्पलाइन, डीएम के जनता दरबार, पीजी पोर्टल पर आने वाली शिकायतों के निस्तारण के संबंध में हर महीने जिलों की रैंक जारी करती है। इस रैंक को जारी करते समय जिले में आने वाली शिकायतों के निस्तारण की गुणवत्ता और शिकायतकर्ता के फीडबैक को देखा जाता है। अगस्त में मैनपुरी की प्रदेश में 22वां स्थान था। सितंबर क...