बागपत, अप्रैल 7 -- बागपत। एसपी के नेतृत्व में बागपत पुलिस ने आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के समयबद्ध ओर गुणवत्तापूर्ण तरीके से निस्तारित करने पर लगातार छठे माह प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया है। दरअसल, प्रदेश सरकार की आनलाइन शिकायत प्रणाली जनसुनवाई पोर्टल (आईजीआरएस) से प्राप्त शिकायतों को समयबद्ध और गुणवतापूर्ण तरीके से निस्तारित करने में गत वर्ष बागपत अक्टूबर, नवंबर और दिसंबर महीने की रैकिंग में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ था। इसके बाद जनवरी और फरवरी माह की रैंकिंग में भी पहला स्थान प्राप्त किया था। एसपी सूरज कुमार राय में बताया कि अब मार्च माह की रैंकिंग में भी बागपत पुलिस ने बाजी मारते हुए पहला स्थान प्राप्त किया। बताया कि जनसुनवाई पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का मुख्यमंत्री कार्यालय से मूल्यांकन किया गया, तो प्रदेश के सभी 75 जनपद...