सहारनपुर, फरवरी 18 -- तीतरों देहात के गांव आसफ गढ़, पापड़ी में शिकायत के बाद पहुंची टीम ने अनेक बिंदुओं पर विकास कार्यों की जांच की। गांव के अताउर्रहमान, मेहरदीन आदि ने ग्राम सभा के द्वारा कराए गए विकास कार्य में कथित अनियमितताओं को लेकर जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी तथा मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर शिकायत दर्ज कराई थी। कुल 15 बिंदुओं को लेकर शिकायत की गई थी जिनमें सीसी रोड का निर्माण न होना, खड़ंजे की जगह सीसी रोड दिखाना, पीडब्ल्यूडी की सड़क को अपने निर्माण कार्य में समावेश कर लेना, सामुदायिक शौचालय, पंचायत घर निर्माण कार्य आदि शामिल है। जांच टीम के गांव में पहुंचने की खबर के बाद अनेकों ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। जिलाधिकारी ने उप कृषि निदेशक को जांच अधिकारी नियुक्त किया था। उप कृषि निदेशक संदीप पाल टीम के साथ शिकायत के बिंदुओं पर जांच के ल...