शिकायत के बाद भी भुगतान की तैयारी, पता चलने पर रूकी पत्रावली
मुजफ्फर नगर, मार्च 28 -- मुजफ्फरनगर देवी अहिल्याबाई होल्कर चौक के सौंदर्यीकरण पर गंभीर आरोप लगाते हुए कुछ ठेकेदारों ने ईओ से शिकायत की थी। उन्होंने टेंडर में पास मैटिरियल के अनुसार निर्माण कार्य नहीं कराने का आरोप लगाया। वहीं आईआईटी लैब रुड़की से निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच कराने व भुगतान रोकने की मांग की। सभासदों की शिकायत के बाद भी उक्त निर्माण कार्य के भुगतान की तैयारी नगर पालिका में की जा रही है। भुगतान से संबंधित पत्रावली पर संबंधित जेई, एई और थर्ड पार्टी के भी साइन हो गए। उधर, मामला प्रकाश में आया तो सभासदों ने इसका विरोध किया। इसके बाद उक्त पत्रावली को रोक दिया।सभासद अमित कुमार, देवेश कौशिक, रितु त्यागी, अर्जुन कुमार, सुनीता के द्वारा देवी अहिल्याबाई होल्कर चौक के सौंदर्यीकरण को लेकर नगर पालिका ईओ से शिकायत की थी। सभासदों ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.