खगडि़या, मार्च 18 -- स्थानीय लोगों की शिकायत के बाद भी अधिकारी व जनप्रतिनिधि उदासीन हैं। उल्लेखनीय है कि परबत्ता बाजार प्रतिदिन हजारों की संख्या में लोग बाजार खरीदारी व अन्य काम से आते हैं। वही कही दूसरी जगह जाने के लिए परबत्ता बाजार से ही वाहन पकड़ते हैं। जिसके कारण लोगों का दिनभर आना जाना लगा रहता है। इसके बाद भी लोगों की होने वाली समस्या के प्रति अधिकारी व जनप्रतिनिधियों द्वारा कोई यथोचित ध्यान नहंी दिया जा रहा है। जिसके कारण शौचालय की समस्या से सर्वाधिक बाजार आने वाली महिलाओं को जूझना पड़तता है। अधिकारी व जनप्रतिनिधियों द्वारा शिकायत पर सिर्फ बार बार आश्वासन मिलता है। जिसके कारण स्थानीय लोगों में खासा रोष देखा जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.