चम्पावत, दिसम्बर 28 -- चम्पावत। जिले में राज्य सरकार के जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार कार्यक्रम के अंतर्गत प्राप्त शिकायतों का जनपद चम्पावत में प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जा रहा है। 24 दिसंबर को सिप्टी में आयोजित शिविर के दौरान दूधपोखरा में विद्युत पोल से संबंधित समस्या की शिकायत डीएउम मनीष कुमार के समक्ष रखी गई। जिस पर अधिशासी अभियंता विद्युत को तत्काल कार्यवाही के निर्देश दिए गए। निर्देशों के अनुपालन में अधिशासी अभियंता विजय कुमार सकारिया की ओर से दूधपोखरा में आवश्यक विद्युत पोल स्थापित कर समस्या का समाधान कर दिया, जिससे क्षेत्र के ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...