पीलीभीत, मई 24 -- अमरिया। जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह से की गई शिकायत के बाद हुए निर्देशों के क्रम में जांच पड़ताल कर एसडीएम मयंक गोस्वामी ने अनाधिकृत निर्माण को बुलडोजर से हटवा दिया। बताया गया है शिकायत के बाद इसकी जांच की गई थी। बीते दिवस शुक्रवार को राजस्व निरीक्षक हरिओम और लेखपाल अनूप शर्मा की अगुवाई वाली टीम जेसीबी लेकर अमरिया पहुंची। यहां पर अनाधिकृत निर्माण और कब्जे की शिकायत पर पूर्व में की गई जांच पर जेसीबी चलवा कर कब्जा को हटवाया गया। एसडीएम मयंक गोस्वामी ने बताया कि पूरनपुर निवासी ने शिकायत डीएम से की गई थी। इस पर एडीएम ने निर्देशित किया था। यह भी पढ़ें- राजस्व विवादों के कई मामलों का मौके पर निस्तारण बताया जाता है कि पूर्व में जमीन का जुड़ाव पूर्व सांसद परिवार से रहा है। हालांकि इसके बाद काफी समय हो गया है। पर जो शिकायत थी उसके...