देहरादून, जनवरी 27 -- सीएम हेल्पलाइन में वृद्धापेंशन नहीं मिलने की शिकायत के बाद अधिकारी हरकत में आए हैं। देहराखास पटेल नगर निवासी बुजुर्ग महिला की प्रशासन व समाज कल्याण विभाग ने जांच के बाद चार दिन में ही पेंशन स्वीकृत कर दी है। वरिष्ठ नागरिक आर्य सुमन द्वारा अपनी पत्नी उर्मिला सुमन को वृद्धावस्था पेंशन का लाभ न मिलने की शिकायत मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में दर्ज कराई थी। इस शिकायत पर जिला प्रशासन ने त्वरित और प्रभावी कार्रवाई की। जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देशों पर समाज कल्याण विभाग द्वारा मामले का तत्काल संज्ञान लिया गया। जिला समाज कल्याण अधिकारी दीपांकर घिल्डियाल के नेतृत्व में टीम महिला के घर पहुंची और स्वयं वृद्ध महिला के आवास पर जाकर सभी आवश्यक दस्तावेज तैयार किए। इसके बाद उर्मिला सुमन की वृद्धावस्था पेंशन स्वीकृत कराई। सुमन ने बताया क...