बदायूं, अप्रैल 23 -- गांव ज्योरा पारवाला के मजरा मौलिया नगला में आंगनबाड़ी केंद्र पर पोषाहार वितरण में अनियमितताओं की शिकायत के बाद जांच की गई। शिकायतकर्ता अमर सिंह पुत्र रामचरन द्वारा 11 अप्रैल को जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत की गयी थी। बुधवार को सीडीपीओ शोभा शर्मा ने जांच की। ग्रामीणों ने बताया कि बच्चों को नियमित रूप से पोषाहार नहीं दिया जाता है। सीडीपीओ शोभा शर्मा ने बताया कि शिकायत की जांच की जा रही है। यह भी पढ़ें- आंगनबाड़ी केंद्रों की 34 सेविकाओं को दंड, दो सहायिका चयनमुक्त यह भी पढ़ें- टीएचआर में गड़बड़ी पर चार सीडीपीओ से स्पष्टीकरण यह भी पढ़ें- कुपोषित बच्चों को लाएं पोषण पुनर्वास केंद्र : डीएम

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...