संभल, मई 4 -- ऐंचोड़ा कंबोह थाना क्षेत्र के मथना गांव में दुकान से रुपयों चोरी की शिकायत के सिलसिले में जांच करने पहुंचे पुलिसकर्मियों ने आरोपी युवक को बाइक पर बैठा लिया। तभी आरोपी के परिवार की महिलाएं व अन्य लोग इकट्ठा हो गए और पुलिसकर्मियों को घेर लिया। आरोपियों ने पुलिसकर्मियों से मारपीट कर आरोपी को छुड़ा लिया। इस दौरान सिपाही की वर्दी भी फाड़ दी। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने दबिश देकर कई आरोपियों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने आठ लोगों को नामजद करते हुए कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। थानाक्षेत्र के गांव धारंगपुर निवासी बिट्टू की गांव में बाइक रिपेयरिंग की दुकान है। शनिवार को उसकी दुकान पर मथना गांव निवासी सचिन रिपेयरिंग कराने पहुंचा था। बिट्टू की दुकान से रुपयों चोरी हो गए, जिस पर उसने सचिन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.