मुरादाबाद, मई 17 -- मुरादाबाद। जिलाधिकारी डा. राजेंद्र पैंसिया ने एसएसपी सतपाल अंतिल के साथ समस्या का समाधान किया। बिलारी में समाधान दिवस के दौरान मिली शिकायत पर उन्होंने संज्ञान लिया। बिलारी में मार्ग को लेकर दो कालोनियों के विवाद के समाधान के लिए जिलाधिकारी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के साथ मौके पर पहुंचे। जहां उन्होंने दोनों कॉलोनियों से संबंधित अभिलेखों का परीक्षण किया। निर्देश दिए कि स्वीकृत लेआउट का सख्ती से पालन किया जाना चाहिए। उन्होंने निर्देश दिए कि मार्ग बनाने वाले डेवलपर को भी इस संबंध में चेतावनी नोटिस जारी की जाए और यदि भविष्य में लेआउट के विपरीत निर्माण किया गया तो कठोर कार्यवाही होनी चाहिए। यह भी पढ़ें- सहयोग शिविर: ग्रामीणों की समस्याओं का होगा समाधान

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...