गाजीपुर, मार्च 11 -- मरदह, हिन्दुस्तान संवाद। बिरनो थाना के सिहाबारी गांव निवासी अमरजीत चौहान ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 पर शिकायत दर्ज कराई थी कि बिठौरा माइनर में पिछले लगभग एक महीने से पानी नहीं आ रहा है। जिसके कारण क्षेत्र के किसानों को खेतों की सिंचाई करने में दिक्कत हो रही है। शिकायतकर्ता अमरजीत चौहान ने आरोप लगाया है कि नहर विभाग के अवर अभियंता आलोक कुमार जायसवाल ने उनकी शिकायत का निस्तारण फर्जी तरीके से निस्तारण कर दिया। माइनर का फाटक बंद कर वेल्डिंग कर दी गई है, जिससे नहर में पानी का प्रवाह पूरी तरह बंद हो गया है। खेतों तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है। जबकि खेतों में पानी पहुंचने की रिपोर्ट लगाकर उनकी शिकायत का निस्तारण दिखा दिया गया। अमरजीत चौहान ने प्रकरण की जांच के लिए उच्चाधिकारियों को पत्र भेजा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.