पीलीभीत, मार्च 14 -- बरखेड़ा। गांव मचवाखेड़ा निवासी निर्मला देवी ने पुलिस कों तहरीर देकर बताया कि वह बच्चों के साथ घर पर रहती है। उसके पति दिल्ली में काम करते हैं। 11 मार्च को पड़ोसी रीना देवी ने उसके नौ वर्षीय पुत्र के साथ गाली गलौज की। पुत्र ने उनको बताया, तो वह रीना के घर शिकायत करने गईं। आरोपी है कि इसी दौरान रीना देवी व उनके पति तेजपाल ने उनके साथ गाली गलौज कर मारपीट की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...