शाहजहांपुर, मई 4 -- मदनापुर। थाना क्षेत्र के हर नारायणपुर जटैया गांव में थाने शिकायत करने जा रहे परिवार पर गांव के कुछ लोगों ने हमला कर दिया। मारपीट में तीन लोग घायल हो गए, जिनमें एक की हालत गंभीर है। बताया जा रहा है कि पिछले सप्ताह दो पक्षों में विवाद हुआ था, जिस पर 30 अप्रैल को पुलिस ने दोनों पक्षों का शांतिभंग में चालान किया था। इसके बावजूद तनाव बना रहा। शनिवार को पीड़ित मोहित कुमार अपने पिता रतिपाल सिंह, माता रामसनेही और भाई राजू के साथ थाने जा रहे थे, तभी रास्ते में उन्हें रोककर मारपीट की गई। घायलों को सीएचसी मदनापुर ले जाया गया, जहां से राजू को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। यह भी पढ़ें- लाठी डंडों, चाकू से वार कर व्यक्ति को किया घायल पीड़ित ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। यह भी पढ़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.