भागलपुर, अप्रैल 11 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता सीआईडी के एडीजी पारसनाथ ने शुक्रवार को भागलपुर रेंज के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। आई ट्रिपल सी के स्मार्ट सिटी सभागार में हुई बैठक के बाद उन्होंने बातचीत में बताया कि थाना सहित पुलिस के अन्य वरीय अधिकारियों के स्तर पर मिलने वाली शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई और गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान सुनिश्चित करने पर बल दिया गया। उनका कहना था कि आम लोगों की शिकायत पर नियम के अनुसार जितनी तत्परता से कार्रवाई होगी और जितनी जल्दी उन्हें न्याय मिलेगा उतना ही ज्यादा पुलिस पर उनका भरोसा बढ़ेगा। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि कांडों के निष्पादन में संख्या की जगह गुणवत्ता पर ज्यादा जोर देने को कहा गया है। कई बार ऐसा होता है कि निष्पादित कांडों की संख्या बढ़ाने और पेंडेंसी कम करने के चक्कर में गुणवत्तापूर्ण अ...