शिकायतों के समाधान में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी : डीसी
फरीदाबाद, जून 4 -- नूंह, सरसमल। लघु सचिवालय में आयोजित समाधान शिविर में उपायुक्त अखिल पिलानी ने अधिकारियों को जनशिकायतों के निस्तारण में गंभीरता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शिकायतों के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही या देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। शिविर में 15 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनके शीघ्र निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए। उपायुक्त ने कहा कि जिला और उपमंडल मुख्यालयों पर प्रत्येक सोमवार और वीरवार को सुबह 10 से 12 बजे तक समाधान शिविर लगाए जा रहे हैं। इनका उद्देश्य लोगों की समस्याओं का एक ही स्थान पर त्वरित समाधान करना है। उन्होंने लंबित मामलों की नियमित निगरानी करने और समय सीमा में निपटारा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- शिकायतों के समाधान में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी : डीसी यह भी पढ़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.