गढ़वा, जनवरी 22 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। समाहरणालय के सभागार में गुरुवार को डीसी दिनेश यादव की अध्यक्षता में आपूर्ति विभाग की समीक्षा बैठक की गई। बैठक में जिले में आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता, वितरण प्रणाली की वर्तमान स्थिति तथा उसे और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने को लेकर विस्तारपूर्वक गहन विचार-विमर्श किया गया। बैठक में डीसी ने शिकायतों के शीघ्र निष्पादन व योजनाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। समीक्षा बैठक के दौरान राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (एनएफएसए) के अंतर्गत लाभुकों के ई-केवाईसी की स्थिति, राइटफुल टार्गेटिंग, आधार एवं मोबाइल सीडिंग और राशन कार्ड में सदस्यों के जोड़-घटाव (ईआरसीएमएस के माध्यम से) की प्रगति की समीक्षा की गई। उसके साथ ही गोदामों के निर्माण व मरम्मत, डिपो एसेट मैनेजमेंट एप्लीकेशन, तथा खाद्...