बाराबंकी, अप्रैल 16 -- बाराबंकी। पीरबटावन पूर्वी वार्ड में कई स्थनों पर बांस बल्ली लगी है या फिर तार बहुत नीचे हैं। जिससे यहां के लोग परेशान हैं। बावजूद इसके विभागीय अधिकारी इस तरफ ध्यान नहीं दे रहे हैं। इस वार्ड के सभासद ताज बाबा राइन ने बताया कि कई स्थानों पर इस तरह की समस्यायें हैं। इनके निस्तारण के लिए कई बार बिजली विभाग के अधिकारियों से मुलाकात की। शिकायती पत्र भी दिया लेकिन अधिकारी सिर्फ आश्वासन दे रहे हैं। करीब एक माह पहले अवर अभियंता से मिल कर समस्या बताई थी। उन्होंने दो सप्ताह में पोल लगवाए जाने का आश्वासन दिया था। लेकिन एक माह से अधिक समय बीत चुका है कोई कार्रवाई नहीं हुई। स्थानीय विधायक से भी शिकायत की गई थी। जिससे कुछ पोल लगे थे। लेकिन अभी भी काफी कुछ किया जाना बाकी है।ग्रामीण क्षेत्रों में भी बल्लियों पर दौड़ाए गए तारदेवा शरीफ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.