शिकायतों के बाद ट्रैफिक पुलिस ने कमता में कराया ड्रोन से सर्वे
लखनऊ, मई 9 -- अयोध्या रोड स्थित कमता तिराहे पर लागू किया गया दो सप्ताह का प्रायोगिक ट्रैफिक डायवर्जन रविवार को समाप्त हो रहा है। इसके एक दिन पूर्व शनिवार को यातायात विभाग की ओर से कमता तिराहा का यातायात बुलेटिन जारी किया गया। कहा, गया कि शनिवार सुबह ड्रोन कैमरे के माध्यम से क्षेत्र का विस्तृत सर्वे किया। सर्वे के दौरान शहीद पथ, चिनहट और पॉलिटेक्निक की ओर से आने वाला ट्रैफिक सामान्य रूप से चलता पाया गया। हालांकि यातायात विभाग के ड्रोन सर्वे में कमता तिराहे पर भीषण जाम का सिलसिला भले ही थम गया हो, लेकिन बस अड्डे के आसपास अवैध वाहनों की पार्किंग और बसों के निरंतर आवागमन के कारण ट्रैफिक अब भी चोक हो रहा है। तिराहे पर बैरिकेडिंग से परेशान लोगों की समस्या भी ड्रोन सर्वे में नहीं दिखी। तिराहे पर टैक्सी, ई ऑटो, रोडवेज बसों से उतरने वाले यात्री बै...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.