चम्पावत, मई 19 -- सतीश जोशी, चम्पावत। डीएम मनीष कुमार ने सीएम हेल्पलाइन में मिली शिकायतों की समीक्षा की। कहा कि जनहित से जुड़ी शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने समस्याओं के तत्काल समाधान के निर्देश दिए। चम्पावत कलक्ट्रेट में हुई समीक्षा बैठक में डीएम ने भू-अभिलेख, राजस्व, लोनिवि, शिक्षा विभाग को लंबित मामलों का निस्तारण करने के निर्देश दिए। पूर्ति, ग्राम्य विकास, पंचायतीराज, सिंचाई और ऊर्जा निगम को लंबित शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर शून्य करने को कहा। उन्होंने चिकित्सा, समाज कल्याण, उद्यान से संबंधित शिकायतों के शीघ्र समाधान पर जोर दिया। बताया गया कि पुलिस विभाग में एल-वन स्तर पर आठ, एल-टू स्तर पर दो, भू-अभिलेख में एल-वन स्तर पर सात, आपदा विभाग में एल-वन स्तर पर छह, पीएमजीएसवाई में एल-वन स्तर पर छह और ...