आजमगढ़, फरवरी 24 -- बूढ़नपुर, हिन्दुस्तान संवाद। विकास खंड कोयलसा कार्यालय का मंगलवार को मुख्य विकास अधिकारी परीक्षित खटाना ने औचक निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट रूप से निर्देशित किया कि शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निरीक्षण के दौरान सीडीओ ने विशेष रूप से आईजीआरएस से संबंधित लंबित शिकायतों की समीक्षा की और उनके निस्तारण की स्थिति को बारीकी से परखा। इस दौरान कार्यालय परिसर की साफ-सफाई, अभिलेखों के रख-रखाव और अन्य व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया गया। निरीक्षण में कुछ कमियां सामने आने पर सीडीओ ने नाराजगी व्यक्त करते हुए खंड विकास अधिकारी सागर सिंह को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्यालय परिसर की साफ-सफाई व कार्यप्रणाली में सुधार सुनिश्चित किया जाए। ब्लाक के अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.