सोनभद्र, मई 25 -- सोनभद्र। जनशिकायतों के मामलों में लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों पर अब कड़ी कार्रवाई शुरू हो गई है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने कोतवाली रॉबर्ट्सगंज में तैनात हेड कांस्टेबल जयराम राय को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। पुलिस अधीक्षक की तरफ से प्राप्त शिकायतों का गंभीरता से संज्ञान लेते हुए यह कार्रवाई की गई। साथ ही पूरे प्रकरण की विभागीय जांच भी शुरू करा दी गई है। पुलिस विभाग के अनुसार जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। एसपी ने स्पष्ट संदेश दिया है कि जनसुनवाई, अनुशासन और पारदर्शिता से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। यह भी पढ़ें- लापरवाही और अनुशासनहीनता पर उपनिरीक्षक निलंबित यदि किसी पुलिसकर्मी के खिलाफ लापरवाही, अनुशासनहीनता अथवा आमजन से जुड़ी शिकायतें सही पाई जाती है...