उरई, अप्रैल 18 -- कोंच। संवाददाता तहसील सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस में समस्याओं की झड़ी लगी रही। यहां पर बिजली पानी से लेकर साफ सफाई और नहरों की समस्या प्रमुख रहीं। इस दौरान जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडेय ने आईजीआरएस पोर्टल से प्राप्त शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर ग्राम विकास अधिकारी को निलंबित करने के निर्देश दिए।शनिवार को तहसील सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन डीएम राजेश पांडेय व एसपी विनय कुमार सिंह की मौजूदगी में हुआ। समाधान दिवस में 34 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से 10 का मौके पर ही निस्तारण हो गया। जबकि शेष 24 शिकायतों को संबंधित विभागों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए। यह भी पढ़ें- सम्पूर्ण समाधान दिवस में केवल दो शिकायतों का हुआ निस्तारण समाधान दिवस में सबसे अधिक शिकायतें राजस्व, बिजली विभाग और नगर पालिका से...