लखनऊ, मार्च 9 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने सोमवार को जनसुनवाई के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिया कि विद्युत कनेक्शन, विद्युत बिल सुधार, साफ-सफाई की व्यवस्था, सड़क निर्माण, जलनिकासी तथा अन्य नागरिक सुविधाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही न की जाएगी।उन्होंने कहा कि जनता अपनी समस्याओं के समाधान के लिए सरकार और प्रशासन से उम्मीद रखती है, इसलिए अधिकारियों की जिम्मेदारी है कि वे पूरी संवेदनशीलता, पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ काम करें। प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से लेते हुए उसका समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि लोगों को अनावश्यक रूप से इधर-उधर भटकना न पड़े।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.