कौशाम्बी, जनवरी 28 -- एसपी राजेश कुमार ने बुधवार को जनसुनवाई की। इस दौरान शिकायत लेकर आए लोगों से उनकी विस्तार से समस्या पूछी गई। इसके बाद सिलसिलेवार एसपी ने आनलाइन संबंधित थानाध्यक्षों से प्रकरण के संबंध में सवाल किया। निर्देश दिया कि पीड़ितों को भेजा जा रहा है। इनके प्रकरण में निष्पक्ष कार्रवाई करते हुए शिकायत का निस्तारण कराएं। यदि किसी भी प्रकार की लापरवाही हुई तो संबंधित थानाध्यक्ष कार्रवाई के लिए तैयार रहें। हिदायत दी गई कि थानास्तर पर ही शिकायतों का निस्तारण समय रहते किया जाए। जिला मुख्यालय का यदि फरियादियों ने चक्कर लगाना शुरू किया तो उनकी जवाबदेही तय की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...