बांदा, अगस्त 1 -- बांदा। मुख्यमंत्री कार्यालय से संचालित जनसुनवाई (आईजीआरएस) से संबंधित ऑनलाइन शिकायतों के निस्तारण में चित्रकूटधाम मंडल को प्रदेश में प्रथम स्थान मिला है। डीआईजी राजेश एस ने बताया कि जुलाई 2026 की मूल्यांकन रिपोर्ट में चित्रकूटधाम परिक्षेत्र ने 110 में 110 (शत-प्रतिशत) अंक प्राप्त कर प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल किया है। इसके अलावा बांदा, हमीरपुर एवं महोबा ने 125 में 125 अंक प्राप्त कर प्रदेश में संयुक्त रूप से प्रथम स्थान पाया है। उन्होंने बताया कि जनसुनवाई पोर्टल के माध्यम से प्राप्त शिकायतों को तत्काल संबंधित जनपदों को भेज कर समयबद्ध व प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसकी सतत निगरानी भी डीआईजी कार्यालय से की जाती है, जिससे प्रत्येक प्रकरण का गुणवत्तापूर्ण समाधान हो सके। उन्होंने इस उपलब्धि पर मंडल के पुलिस अधिकारियों एव...