नोएडा, जुलाई 3 -- नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। नोएडा पुलिस ने जनशिकायतों के त्वरित, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के मामले में प्रदेशभर में पहला स्थान हासिल किया है। मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी जून 2026 की आईजीआरएस (एकीकृत शिकायत निवारण प्रणाली) मूल्यांकन रिपोर्ट में यह सफलता मिली। इस बार जिले के सभी 27 थानों ने अपने-अपने स्तर पर प्रथम रैंक हासिल कर उल्लेखनीय उपलब्धि दर्ज की। पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने सभी थानों के प्रभारी और आईजीआरएस प्रभारी को पुरस्कृत करने की बात कही है। पुलिस कमिश्नर के नेतृत्व में कमिश्नरेट पुलिस ने शिकायतों के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के साथ-साथ शिकायतकर्ताओं से संपर्क स्थापित करने तथा फीडबैक प्राप्त करने के मामले में भी पूरे प्रदेश में सर्वोच्च स्थान हासिल किया है। अधिकारियों का कहना है कि यह उप...