गाजीपुर, मार्च 10 -- गाजीपुर। जनसुनवाई पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण में गाजीपुर पुलिस को प्रदेश में पहला स्थान मिला। फरवरी माह की रैंकिंग में मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा किए गए मूल्यांकन में गाजीपुर पुलिस की कार्यवाही 100 प्रतिशत पाई गई। इस उपलब्धि के साथ, जिले के 27 थानों में से 25 थानों ने भी अपने स्तर पर शिकायतों के निस्तारण में प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के पर्यवेक्षण में आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण की लगातार निगरानी की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.