मैनपुरी, मार्च 14 -- पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने जन-सुनवाई के दौरान आमजन की समस्याओं को सुना और अधिकारियों को उनके त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। विद्युत विभाग और भू-माफिया से जुड़ी शिकायतें प्रमुखता से छाई रहीं। ग्राम रंगपुर लोधीपुर निवासी साधना ने बताया कि उनके पति, जो विद्युत विभाग में संविदा लाइनमैन थे, की सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई है। परिवार के भरण-पोषण के संकट को देखते हुए उन्होंने नौकरी की मांग की, जिस पर मंत्री ने अधीक्षण अभियंता को सहानुभूतिपूर्वक प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिए। ग्राम हमीरपुर के ग्रामीणों ने जर्जर लाइन और ओवरलोडिंग के कारण फुके हुए ट्रांसफार्मर की समस्या रखी। मंत्री ने तत्काल नया ट्रांसफार्मर लगाने और लोड बढ़ाने हेतु आदेशित किया। मंत्री ने अधिकारियों की पीठ थपथपाते हुए कहा कि जन-कल्याणकारी योज...