फरीदाबाद, मई 1 -- पलवल, अभिषेक शर्मा। समाधान शिविर, सीएम विंडो और जनसंवाद पोर्टल पर लंबित शिकायतों के समाधान के लिए शनिवार एवं रविवार को भी कार्यालय खुले रहेंगे। इसे लेकर जिला उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने सभी विभागाध्यक्षों को निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे एटीआर विभागाध्यक्ष के हस्ताक्षर करवाकर निर्धारित प्रोफार्मा में ही पोर्टल पर अपलोड करवाएं तथा कोर्ट से संबंधित शिकायत में कोर्ट की तारीख का एटीआर में उल्लेख करते हुए उन्हें रिजेक्ट करवाएं। उन्होंने बताया कि खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम सोमवार चार मई को समाधान शिविर से संबंधित शिकायतों, सीएम अनाउंसमेंट, स्वच्छता, विकास कार्यों आदि को लेकर संबंधित विभागाध्यक्षों की बैठक लेकर समीक्षा करेंगे। उपायुक्त ने कहा कि समाधान शिविर, सीएम विंडो व जनसंवाद प...