नई दिल्ली, नवम्बर 17 -- बांदा, संवाददाता। यूपी के बांदा से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक फरियादी शिकायतों की माला गले में डाल सोमवार को डीएम से मिलने पहुंच गया। गोशाला में अव्यवस्था और विकास कार्यों के भुगतान में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए उसने कहा कि पांच सालों से शिकायत कर रहे हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। डीएम ने जांच के बाद कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि लाइव हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। विकासखंड नरैनी की ग्राम पंचायत चंदौर में कराए गए विकास कार्यों और गोशाला समेत अन्य के भुगतान में भ्रष्टाचार का आरोप लगा श्रीकेशन और फूलचंद्र ने पूर्व में शिकायत की थी। श्रीकेशन ने बताया कि पांच साल से वह शिकायत कर रहे हैं। सुनवाई न होने पर सोमवार को सभी लिख...