अररिया, दिसम्बर 22 -- नरपतगंज, (अररिया)(ए.सं.)। नरपतगंज थाना परिसर में रविवार को एसपी अंजनी कुमार की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उपस्थित आम लोगों की शिकायतों एवं समस्याओं को सुना गया। शिकायत के निष्पक्ष एवं त्वरित निस्तारण के लिए पुलिस अधिकारियों एवं पुलिस निरीक्षक को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। अधिकतर आवेदन भूमि विवाद से संबंधित थे, जिनमें वर्षों से लंबित मामलों और निचले स्तर पर कार्रवाई न होने की शिकायतें शामिल थीं। एसपी ने संबंधित अधिकारियों को समन्वय बनाकर निष्पक्ष समाधान की दिशा में पहल करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि नरपतगंज क्षेत्र में अधिकतर मामले भू विवाद के शामिल हैं। अंचल कार्यालय में भी हर शनिवार को जनता दरबार में लोग अपना शिकायत दर्ज करवा सकते हैं जिस पर कार्रवाई सुनिश्चित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.