फरीदाबाद, मार्च 10 -- फरीदाबाद। जिला जन शिकायतों के समाधान में प्रदेश में पांचवें स्थान पर रहा है। पिछले 120 दिनों में हजारों शिकायतों का समय सीमा में निपटान किया गया। समाधान शिविरों से लोगों का प्रशासन पर भरोसा बढ़ा है। मंगलवार को जारी बयान में उपायुक्त आयुष सिन्हा ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि फरीदाबाद में जन शिकायतों के समाधान को लेकर प्रशासन की कार्यप्रणाली को सकारात्मक परिणाम मिल रहे हैं। हाल ही में जारी आर्काइवल परफॉर्मेंस रिपोर्ट में जिले को बेहतर प्रदर्शन के आधार पर प्रदेश के टॉप जिलों में स्थान मिला है। उपायुक्त आयुष सिन्हा ने बताया कि पिछले कुछ महीनों में जिला प्रशासन को बड़ी संख्या में शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें से अधिकांश मामलों का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया गया। कई शिकायतों का निपटान मौके पर ही कर दिया गया, जबक...