रामपुर, मार्च 10 -- सैदनगर। सीडीओ गुलाब चन्द्र ने सोमवार को विकासखंड कार्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा कि शिकायतों का निस्तारण समय से हो। उधर विकासखंड कार्यालय में साफ सफाई दुरुस्त रखने को कहा गया। निरीक्षण के दौरान खण्ड विकास अधिकारी सहित विकास खण्ड के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...