कन्नौज, जून 27 -- छिबरामऊ। सौरिख थाना परिसर में शनिवार को आयोजित थाना समाधान दिवस में जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री एवं पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने संयुक्त रूप से पहुंचकर फरियादियों की समस्याएं सुनीं। वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी के चलते सुबह से ही बड़ी संख्या में लोग अपनी शिकायतें लेकर थाना परिसर पहुंचे। समाधान दिवस के दौरान भूमि विवाद, रास्ते के झगड़े, घरेलू कलह तथा अन्य मामलों से संबंधित कुल आठ शिकायतें दर्ज की गईं। इनमें छह शिकायतें राजस्व विभाग और दो शिकायतें पुलिस विभाग से जुड़ी थीं। अधिकारियों ने मौके पर ही तीन शिकायतों का निस्तारण कर दिया, जबकि शेष मामलों में संबंधित लेखपालों एवं विभागीय अधिकारियों को मौके पर जाकर जांच कर शीघ्र कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। यह भी पढ़ें- समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण कराए शिकायतों का निस्तारण: ड...