फिरोजाबाद, मार्च 23 -- सदर तहसील सभागार में सोमवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया। जिसमें डीएम और एसएसपी ने बारी-बारी से फरियादियों की शिकायतें सुनीं। 50 शिकायतों में से 10 का मौके पर निस्तारण किया। अन्य का समयबद्ध, पारदर्शी एवं संवेदनशीलता के साथ निस्तारण करने के निर्देश दिए। डीएम रमेश रंजन और एसएसपी सौरभ दीक्षित ने सुबह 10 बजे से शिकायत सुनना प्रारंभ किया। राधाकृष्ण ने अपना विद्युत बिल सही करने के संबंध में शिकायत करते हुए कहा कि मीटर प्रतिदिन 25 से 30 यूनिट बिजली उपयोग में दर्शा रहा है, जबकि 10 दिन में एक यूनिट बिजली खर्च की जाती है। डीएम ने एक्सईएन विद्युत को मामले की जांच करने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में विलंब या फरियादियों को अनावश्यक परेशान करने वाले पटल सहायकों और अधिकारियों के विरुद्ध प्रतिकूल प्...