हापुड़, मई 10 -- हापुड़। अपर पुलिस अधीक्षक विनीत भटनागर ने कहा कि संपूर्ण समाधान दिवस में आने वाली शिकायतों का गुणवक्ता के साथ निस्तारण किया जाए। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पिलखुवा कोतवाली में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए अपर पुलिस अधीक्षक ने पांच शिकायतों में से दो का मौके पर निस्तारण कराया। इसके अलावा शेष शिकायतों का निस्तारण करने के लिए टीम को मौके पर भेजा गया। उन्होंने निर्देश दिए कि शिकायतों का तत्परता के साथ गुणवक्ता से निस्तारण किया जाए। फरियादियों के साथ अच्छा व्यवहार किया जाए। कोतवाली हापुड़ नगर में तीन शिकायतें आई, जिसमें से एक शिकायत का मौके पर निस्तारण किया गया। यह भी पढ़ें- टीम बनाकर करें जमीन संबंधी शिकायतों का निस्तारण जबकि बाबूगढ़ में चार में से दो शिकायतों का निस्तारण किया...