ललितपुर, मार्च 7 -- फोटो- 5 कैप्सन- संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान शिकायत सुनते जिलाधिकारी सत्य प्रकाशशिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण जरूरी: डीएममहरौनी के सम्पूर्ण समाधान दिवस में 95 प्रार्थना पत्र आए, नौ का मौके पर निस्तारणमहरौनी। जनसमस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान के उद्देश्य से तहसील महरौनी परिसर में जिलाधिकारी सत्य प्रकाश की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। जिसमें फरियादियों ने अपनी समस्याएं अफसरों को बताई और निस्तारण के लिए आवश्यक कार्रवाई के लिए कहा।जिलाधिकारी ने एक-एक फरियादी की समस्या को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा है कि जनता की समस्याओं का समाधान स्थानीय स्तर पर ही शीघ्र...