छपरा, सितम्बर 25 -- 16 दिन में 15 अलग-अलग सूचियां जारी कई छात्रों को पास होने के बाद भी अंकपत्र में फेल दिखाया गया कहीं अंक गलत तो कहीं अन्य विवरण में त्रुटि सुधार के लिए महीनों काटते रहे चक्कर छपरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। अंकपत्र, प्रवेशपत्र और पंजीयन में त्रुटियों को लेकर विद्यार्थियों की परेशानी अब विश्वविद्यालय के रिकॉर्ड में भी दिखाई देने लगी है। सितंबर के महज 16 दिनों में जयप्रकाश विश्वविद्यालय ने 1,150 सुधारे हुए अंकपत्रों की 15 अलग-अलग सूचियां जारी की हैं। विद्यार्थियों की शिकायतों में ऐसे मामले भी सामने आए हैं, जिनमें परीक्षा पास करने के बावजूद अंकपत्र में फेल दर्शाया गया था। कई विद्यार्थियों के अंक सही नहीं चढ़े थे। इससे आगे की पढ़ाई, नामांकन और अन्य शैक्षणिक कार्यों को लेकर उन्हें परेशानी उठानी पड़ी और सुधार के लिए विश्वविद्याल...