फिरोजाबाद, मार्च 2 -- शिकोहाबाद नगर के संयुक्त चिकित्सालय में प्रसूता के परिजन से अवैध वसूली के मामले में अन्य तीन शिकायतकर्ताओं को बयान पांच मार्च तक दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं। अस्पताल प्रशासन ने शिकायकर्ताओं को अस्पताल आकर अपने बयान दर्ज कराने की सूचना दी है। सभी शिकायतकर्ताओं के बयान दर्ज होने के बाद जांच रिपोर्ट तैयार कर आगे की कार्यवाही की जाएगी। बताते चलें कि जिला संयुक्त चिकित्सालय में प्रसूता के परिजन ने महिला वार्ड में तैनात डॉक्टर, कर्मचारियों पर 6 हजार रुपये अवैध वसूली आरोप लगाते हुए हंगामा किया था। उस समय प्रसूताओं के परिजनों ने सीएमएस से लिखित शिकायत की थी। अस्पताल प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तीन शिकायतकर्ताओं के बयान को दर्ज किया था। लेकिन मामले में तीन शिकायकर्ताओं के बयान दर्ज होना है। इसके लिए अस्पताल प्र...