अलीगढ़, फरवरी 24 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। दीनदयाल अस्पताल में मोतियाबिंद ऑपरेशन में लापरवाही के मामले की जांच अब शिकायतकर्ताओं के बयान पर टिकी है। गठित जांच समिति ने शिकायतकर्ता मरीजों को बयान दर्ज कराने के लिए बुलाना शुरू कर दिया है। प्रत्येक मरीज से व्यक्तिगत रूप से पूछताछ कर ऑपरेशन से पहले और बाद की स्थिति, दी गई दवाओं और फॉलोअप उपचार की जानकारी ली जाएगी। समिति ने ऑपरेशन में लगाए गए इंट्राऑक्युलर लेंस की गुणवत्ता, उनकी आपूर्ति और स्टॉक रजिस्टर का मिलान शुरू कर दिया है। साथ ही मरीजों को अस्पताल से कौन-कौन सी दवाएं दी गईं, उनकी मात्रा और अवधि का भी रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है। जांच का एक अहम बिंदु यह भी है कि मरीजों ने अस्पताल से मिली दवाओं का नियमित सेवन किया या अपनी मर्जी से बाहर से दवाएं खरीदकर इस्तेमाल कीं। इससे यह स्पष्ट करने का प्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.