मधुबनी, मई 7 -- शत्रुमर्दन कुमार दीपक मधवापुर, निज प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के उतरा गोली कांड ने नया मोड़ ले लिया है। जिस युवक पर गोली की अचूक फायरिंग की गयी थी, आरोप है कि नियोजित साजिश के तहत कि उसने खुद पर गोली चलवाने का नाटक किया था। ताकि, मामले को संवेदनशील बना कर निर्दोषों पर कार्रवाई करवायी जा सके। शिकायतकर्ता की सास सुनीता देवी ने एसपी से इस मामले की शिकायत कर, एफआईआर की गहन जांच कराने की मांग की है। आवेदिका ने एसपी को लिखा है कि उसके ग्रामीण विद्यानंद महतो के बेटे रौशन कुमार ने उसकी बेटी नेहा कुमारी को बहला कर उससे शादी कर ली। फिर, बाद में उसने दहेज के नाम पर सात लाख रुपये और बाइक की मांग करने लगा। उसकी मांग पूरी नहीं होने पर बेटी के साथ मारपीट कर उसे घर से भगाने का जिक्र आवेदिका ने एसपी के आवेदन में किया है। उसके बाद उसकी बेटी न...