शिकायतकर्ता को पीटने के मामले में प्रधान सहित पांचर मुकदमा
जौनपुर, अप्रैल 14 -- मड़ियाहूं। कोतवाली क्षेत्र के महमदपुर बारी गांव में शिकायतकर्ता पर जानलेवा हमले करने के मामले में पुलिस ने प्रधान सहित पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोप है कि शिकायत की वजह से प्रधान और उसके साथी शिकायतकर्ता से नाराज थे। कृपाशंकर यादव ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि मंगलवार की सुबह करीब 8:30 बजे वह मड़ियाहूं से अखबार लेकर घर लौट रहे थे। गांव के पास एक दुकान पर चाय पीते समय अमन यादव, अनुराग यादव, इंद्राज यादव, सोनू यादव और ग्राम प्रधान इंद्र बहादुर यादव ने उन्हें घेर लिया। आरोप है कि सभी ने गाली-गलौज करते हुए लोहे के पंच से मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे उनके भतीजे सौरभ यादव को भी आरोपियों ने पीट दिया। किसी तरह दोनों ने अपनी जान बचाई। बताया कि शिकायत के बाद हुई जांच में प्रधान के निलंब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.