मिर्जापुर, अप्रैल 17 -- मिर्जापुर,संवाददाता। प्रदेश के राज्य सूचना आयुक्त/सेवानिवृत्त आईएएस शकुन्तला गौतम ने गुरुवार को जनपद भ्रमण के दौरान कलेक्ट्रेट सभागार में जन सूचना अधिकारियों/प्रथम अपीलीय जन सूचना अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने सूचना के लिए भटक रहे लोगों को समय से सूचना उपलब्ध कराने, विभागवार लम्बित मामलों की समीक्षा करते हुए नोडल अधिकारियों तीन दिन में सूचना उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। साथ ही उन्होंने कहा कि यदि सूचना सम्बन्धित विभाग से सम्बन्धित न हो तो ऐसी दशा में पांच दिवस के अन्दर शिकायतकर्ता को यह बताएं कि मांगी गई इस विभाग से सम्बन्धित नहीं है। साथ ही जिस विभाग से है उस विभाग से सूचना मांगने के लिए शिकायतकर्ता को वापस करना सुनिश्चित किया जाए। यह भी पढ़ें- निर्धारित अवधि में प्रकरण का करें निस्तारण : डीएम उन्ह...