धनबाद, मार्च 11 -- एसएसपी प्रभात कुमार मंगलवार को पुलिस ऑफिस में आमलोगों से रूबरू हुए। जनता दरबार में उन्होंने लोगों की शिकायतों को सुना। ज्यादातर लोगों ने जमीन विवाद, मारपीट और ठगी से जुड़ी शिकायतें की। एसएसपी ने संबंधित थाना प्रभारियों को फोन करके समयबद्ध तरीके से सभी शिकायतों के निपटारे के आदेश दिए। एसएसपी ने सभी फरियादियों से बारी-बारी से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना और हर मामले की विस्तृत और बारीकि से जानकारी ली। संबंधित थाना प्रभारी और पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए सभी शिकायतों की निष्पक्ष जांच कर शीघ्र कार्रवाई करने को कहा। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि किसी भी शिकायत को लंबित नहीं रखा जाए और समयबद्ध तरीके से उसका समाधान सुनिश्चित करें। एसएसपी ने लोगों से कहा कि वे हर दिन जनता दरबार का आयोजन कर...