साहिबगंज, फरवरी 22 -- बोरियो, प्रतिनिधि। बोरियो बाजार ग्वाला पाड़ा मेन रोड के निवासी किसान अमित कुमार ने आरोप लगाया है कि ई-पेडी उपार्जन पोर्टल पर निबंधन कराने के बाद भी धान बेचने के लिए बीते दो सप्ताह से बोरियो लेम्पस का चक्कर काट रहे हैं। अमित कुमार ने बताया कि ई-उपार्जन पोर्टल पर अपना 66 क्विंटल धान बेचने के लिए पंजीकरण कराया है। उसका फार्मर आईडी-20260121470849 एवं मोबाइल संख्या 7677887541 है। अमित कुमार ने बताया कि वे बोरियो लैम्पस से जब भी सम्पर्क करते हैं, तो बताया जाता है कि स्टोरेज फूल है। 10000 हजार क्विंटल धान की खरीदारी हो चुकी है। मशीन फिंगर नहीं ले रहा है। जब तक जिला से आरओ नहीं बनता है तब तक धान की खरीदारी नहीं हो सकती। बोरियो लैम्पस में चैम्बर ऑफ फारमर सहयोग समिति लिमिटेड को दिया गया है। अमित कुमार ने बताया कि उन्होंने जिला ...